Tim Cook Salary : ऐपल इंक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर टिम कुक (Tim Cook) का कम्पंसेशन 2023 में 40 फीसदी से ज्यादा की कटौती के साथ 4.9 करोड़ डॉलर होने जा रहा है। कुक के ही अनुरोध पर यह कदम उठाया गया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट यह जानकारी सामने आई है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इस बदलाव के तहत कुक को मिलने वाले स्टॉक यूनिट्स का प्रतिशत और Apple के प्रदर्शन से जुड़े कम्पंसेशन का प्रतिशत 50 फीसदी से बढ़कर 75 फीसदी हो गया है। 2022 के लिए कुक को 30 लाख डॉलर बेस सैलरी, लगभग 8.3 करोड़ डॉलर स्टॉक अवार्ड्स और बोनस सहित कुल 9.94 करोड़ डॉलर कम्पंसेशन मिला था। यह 2021 की तुलना में कुछ ज्यादा था, जब उन्हें 9.87 करोड़ डॉलर पे पैकेज मिला था।
