Get App

Twitter Deal : ट्विटर को खरीदने के लिए Elon Musk को लेना पड़ा भारी कर्ज, जानिए कैसे पूरी की डील

एलॉन मस्क को ट्विटर डील के लिए 13 अरब डॉलर की रकम बैंकों से लोन लेनी पड़ी है। इन बैंकों में मॉर्गन स्टैनली, बैंक ऑफ अमेरिका सहित कई बैंक शामिल हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 28, 2022 पर 9:23 AM
Twitter Deal : ट्विटर को खरीदने के लिए Elon Musk को लेना पड़ा भारी कर्ज, जानिए कैसे पूरी की डील
एलॉन मस्क की ट्विटर के एक्विजिशन से जुड़ी डील 27 अक्टूबर को फाइनल हो गई

Elon Musk : एलॉन मस्क की ट्विटर के एक्विजिशन से जुड़ी डील 27 अक्टूबर को फाइनल हो गई। दुनिया का सबसे अमीर शख्स 44 अरब डॉलर की इस डील में अपना निवेश 15 अरब डॉलर से कुछ ज्यादा तक सीमित रखना चाहता है। टेस्ला में उनकी स्टेक्स से उनको कुल 12.5 अरब डॉलर का लोन लेने में मदद मिल सकती है, इसलिए वह उन शेयरों को बेचने से बच जाएंगे।

27 अरब डॉलर से ज्यादा दिया कैश

Tesla के सीईओ आखिरकार अपनी कर्ज लेने की योजना से पीछे हट गए और ज्यादा से ज्यादा कैश लगाया। आखिर में, मस्क को दो बार में अप्रैल और अगस्त में टेस्ला के 15.5 अरब डॉलर के शेयर बेचने पड़े। इस तरह 51 वर्षीय अरबपति व्यक्तिगत रूप से 27 अरब डॉलर से कुछ ज्यादा कैश का भुगतान करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें