इस देश की सरकार कर्मचारियों पर मेहरबान, बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल की पेड लीव का ऐलान

UAE Business Leave: यूएई कैबिनेट ने बिजनेस को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल को मंजूरी दी है। इसके तहत कर्मचारी बिजनेस करने के लिए एक साल की छुट्टी ले सकते हैं। इस दौरान उनकी नौकरी बरकरार रहेगी। सरकार का कहना है कि छुट्टियों के दौरान कर्मचारियों को आधी सैलरी मिलती रहेगी

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
UAE ने कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों के लिए एक सामाजिक कल्याण कार्यक्रम चलाया था

UAE Business Leave: संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates – UAE) ने अपने कर्मचारियों के लिए नए साल का शानदार तोहफा दिया है। सरकार के इस प्लान का फायदा सरकारी कर्मचारियों को 2 जनवरी से मिलने लगेगा। दरअसल, सरकार अपने कर्मचारियों को बिजनेस करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। बिजनेस करने के लिए सरकारी कर्मचारी एक साल तक छुट्टी ले सकते हैं। इस दौरान उन्हें सैलरी मिलती रहेगी और नौकरी भी बरकरार रहेगी। यानी एक साल के बार फिर से नौकरी शुरू कर सकते हैं। मीडिया रिपार्ट्स के मुताबिक यूएई सरकार की ओर से हाल ही में यह घोषणा की गई है।

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ऐलान किया है कि देश के मंत्रिमंडल ने ज्यादा से ज्यादा बिजनेस को प्रोत्साहित करने के मकसद से इस पहल को मंजूरी दी है। दरअसल, UAE ने कुछ दिन पहले ही अपनी स्थानीय आबादी के लिए एक सामाजिक कल्याण कार्यक्रम चलाया था। अब इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को यह ऑफर दिया गया है।

एक साल की मिलेगी छुट्टी


शेख मोहम्मद ने कहा कि हमने सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अगर वो अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो एक साल की छुट्टी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले का मकसद हमारे देश के युवाओं को हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की ओर से मिल रहे बड़े बिजनेस के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है। छुट्टी के दौरान कर्मचारियों को आधी सैलरी मिलेगी। इस दौरान उसकी नौकरी भी बनी रहेगी। यानी कर्मचारी एक साल के बाद फिर से अपनी नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। ये छुट्टियां कर्मचारी जिनके लिए काम करते हैं उनके फेडरल अथॉरिटी के प्रमुख मंजूर करेंगे।

एक्टर सिद्धार्थ ने एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों पर लगाया पेरेंट्स को परेशान करने का आरोप, बोले- 'बेरोजगार लोग दिखा रहे पावर'

रोजागार के बढ़ेंगे मौके

सरकार के इस कदम की कई एक्सपर्ट्स ने सराहना की है। वहीं कुछ लोग सलाह भी दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस योजना के शुरू होने पर बड़ी संख्या में लोग वर्कफोर्स से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में सरकार को उस गैप को भरने की जरूरत होगी। सरकार का यह कदम अच्छा है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही लोगों को अपना पैशन फॉलो करने का भी मौका मिलेगा। इस योजना से लोगों को यह विश्वास रहेगा कि उनकी नौकरी को किसी तरह का खतरा नहीं है। ऐसे में वो आत्मविश्वास के साथ अपना कारोबार शुरू कर सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।