Get App

Attack on a Sikh cab driver : सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमले से परेशान US, कहा-पकड़े जाएंगे अपराधी

इस घटना का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया, जिसमें एक शख्स को हवाई अड्डे के बाहर सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमला करते देखा जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2022 पर 12:28 PM
Attack on a Sikh cab driver : सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमले से परेशान US, कहा-पकड़े जाएंगे अपराधी
न्यूयॉर्क स्थित इंडियन कॉन्सुलेट जनरल ने न्यूयॉर्क में एक सिख टैक्सी चालक पर हमले को बेहद परेशान करने वाला बताया

Attack on a Sikh cab driver : अमेरिका ने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी में जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर सिख कैब ड्राइवर पर हमले की खबरों से वह “बेहद परेशान” है और उसने जोर देकर कहा कि हेट क्राइम्स के अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी देश की है।

यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स ने रविवार को एक ट्वीट के जरिये कहा, “हम सिख कैब ड्राइवर पर हमले से खासे परेशान हैं, जिसका वीडियो पिछले हफ्ते बनाया गया था।” स्टेट डिपोर्टमेंट ने कहा, “हमारी विविधता ही अमेरिका को मजबूत बनाती है और हम किसी भी प्रकार की घृणा आधारित हिंसा की निंदा करते हैं।” स्टेट डिपार्टमेंट ने जोर देकर कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह अपराध कहां हुआ।

इंडियन कॉन्सुलेट जनरल ने उठाया मामला

इससे पहले न्यूयॉर्क स्थित इंडियन कॉन्सुलेट जनरल ने न्यूयॉर्क में एक सिख टैक्सी चालक पर हमले को बेहद परेशान करने वाला बताया और कहा कि उसने इस मामले को अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाया है और उनसे इस हिंसक घटना की जांच करने का अनुरोध किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें