अमेरिकी इकॉनमी को तगड़ा झटका लगा है। रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने इसकी रेटिंग घटा दी है। फिच ने अमेरिका की रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ कर दिया है। 2011 के बाद से यह पहली बार है जब अमेरिका की रेटिंग में कटौती हुई है। रेटिंग में यह कटौती देश की वित्तीय स्थिति और बढ़ते कर्ज को देखते हुए की गई है। फिच के मुताबिक बढ़ते राजकोषीय घाटे और कमजोर होते गवर्नेंस के चलते पिछले दो दशक में कई बार कर्ज खतरनाक सीमा तक पहुंच गया। हालांकि अब फिच ने इसकी रेटिंग घटा दी। इससे पहले पिछली बार एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने इसकी रेटिंग घटाई थी।
