Get App

Silicon Valley Bank की मदद नहीं करेगी अमेरिकी सरकार, अमेरिकी वित्तमंत्री Janet Yellen ने दिया यह बड़ा बयान

Silicon Valley Bank को लेकर अमेरिकी वित्तमंत्री Janet Yellen के बयान को बहुत अहम माना जा रहा है। इससे अब साफ हो गया है कि अमेरिकी सरकार एसवीबी की मदद करने के लिए आगे नहीं आएगी। 2008 की फाइनेंशियल क्राइसिस में अमेरिकी सरकार ने बैंकिंग सेक्टर की मदद की थी

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 13, 2023 पर 8:52 AM
Silicon Valley Bank की मदद नहीं करेगी अमेरिकी सरकार, अमेरिकी वित्तमंत्री Janet Yellen ने दिया यह बड़ा बयान
Yellen ने CBS को दिए इंटव्यू में सिलिकॉन वैली बैंक को लेकर सरकार के अगले कदम के बारे में कुछ संकेत दिए। उन्होंने कहा कि यह स्थिति करीब 15 साल पहले के फाइनेंशियल क्राइसिस से बहुत अलग है।

अमेरिकी सरकार Silicon Valley Bank (SVB) को क्राइसिस से बाहर निकलने के लिए किसी तरह का पैकेज नहीं देगी। अमेरिकी वित्तमंत्री जेनेट येलेन ने यह कहा है। लेकिन, सरकार इस बैंक के डिपॉजिटर्स को उनके पैसे वापस दिलाने में मदद कर रही है। येलेन का यह बयान बहुत मायने रखता है, क्योंकि इस बैंक के डूबने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। Federal Deposit Insurance Corporation 2,50,000 डॉलर तक के डिपॉजिट का इंश्योरेंस करता है। लेकिन, प्रॉब्लम यह है कि कई कंपनियों और अमीर लोगों ने इस बैंक में इस लिमिट से बहुत ज्यादा पैसा SVB में रखा था। दरअसल, SVB का टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फर्मों से बहुत अच्छे रिश्ते थे। इसलिए वे इस बैंक में अपने पैसे रखना पसंद करते थे। अब यह भी कहा जा रहा है कि कुछ कंपनियों के एंप्लॉयीज को इस महीने की सैलरी मिलने में दिक्कत आ सकती है।

अमेरिकी सरकार डिपॉजिटर्स की मदद करेगी

Yellen ने CBS को दिए इंटव्यू में सिलिकॉन वैली बैंक को लेकर सरकार के अगले कदम के बारे में कुछ संकेत दिए। उन्होंने कहा कि यह स्थिति करीब 15 साल पहले के फाइनेंशियल क्राइसिस से बहुत अलग है। तब सरकार को बैंकिंग इंडस्ट्री की मदद के लिए आगे आना पड़ा था। उन्होंने कहा, "हम इस बार ऐसा नहीं करने जा रहे हैं। लेकिन, हम डिपॉजिटर्स के हितों की चिंता है। हम उनकी दिक्कतें दूर करने पर फोकस कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें