अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति के तौर पर वह अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पहली बार संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कनाडा और मेक्सिको के साथ-साथ भारत और चीन पर भी दो अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका पर 100 फीसदी टैरिफ लगाता है जो ठीक नहीं है। 2 अप्रैल से भारत समेत दूसरे देशों पर बराबर जवाबी टैरिफ लगाए जाएंगे। इसके पहले ट्रंप ने 4 मार्च से कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ लागू किए हैं। तीनों देशों पर अमेरिकी सीमा में ड्रग्स और अवैध इमिग्रेंट्स के एक्सचेंज को लेकर एक्शन लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता था एक अप्रैल से करूं, लेकिन एक अप्रैल से नहीं किया क्यों एक अप्रैल ‘अप्रैल फूल’ डे है।
