US Midterm Election Results: जो बाइडेन पर भारी पड़े ट्रम्प! अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में कौन जीता, किसे मिली हार?

सीनेट में रिपब्लिकन को 49 और डेमोक्रेटिक पर्टी को 48 सीटें मिलीं। हालांकि बहुमत के लिए 50 सीटें जीतना अनिवार्य था। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी ट्रम्प भारी पड़े हैं। यहां पर रिपब्लिकन पार्टी को 211 सीटें और डेमोक्रेटिक पार्टी के 195 सीटें मिलीं

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
इन नतीजों के बाद बड़ा सवाल यह है कि क्या डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी अब राष्ट्रपति जो बाइडन के एजेंडे को रोक पाएगी, क्योंकि बहुमत किसी को नहीं मिला है

US Midterm Election Results: अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी कुछ हद तक मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी पर भारी पड़ी है। सीएनएन के मुताबिक, सीनेट में रिपब्लिकन को 49 और डेमोक्रेटिक पार्टी को 48 सीटें मिलीं। हालांकि बहुमत के लिए 50 सीटें जीतना अनिवार्य था।

वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी ट्रम्प भारी पड़े हैं। यहां पर रिपब्लिकन पार्टी को 211 सीटें और डेमोक्रेटिक पार्टी के 195 सीटें मिलीं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत का आंकड़ा 218 है। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का अजेंडा अधर में लटक सकता है। उधर, कुछ रिपब्लिकन नेता भी अपनी पार्टी के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।

वाइट हाउस का संभावित दावेदार रिपब्लिकन जीता


बाइडन का अनुमान था कि कांग्रेस के चुनावों में रिपब्लिकन लहर विफल साबित होगी। लेकिन वर्तमान में रिपब्लिकन्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में आगे हैं और सीनेट में कांटे की टक्कर दी है। फ्लोरिडा से उभरते हुए रिपब्लिकन नेता रॉन डसेंटिंस ने एक बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इससे 2024 में वाइट हाउस के एक संभावित उम्मीदवार के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई है। ओहयो में डेमोक्रेट्स को निराशा का सामना करना पड़ा, क्योंकि ट्रंप समर्थित जेडी वेंस ने सीनेट सीट पर जीत हासिल की है जो पहले से रिपब्लिकन्स के हाथों में थी।

जानिए अमेरिका में मध्यावधि चुनावों का गुणा-भाग, किसके सिर होगा जीत का ताज?

लेकिन कमजोर रही ‘रेड सुनामी’

रिपब्लिकन पार्टी को भी ऐसी कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, जिसकी उसने उम्मीद नहीं की थी। ट्रंप के करीबी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एनबीसी न्यूज को बताया कि चुनाव “यह चुनाव निश्चित रूप से रिपब्लिकन लहर नहीं है। यह सिर्फ भरपाई है। ‘रेड सुनामी’ की भविष्यवाणी करने वाले सीनेटर टेड क्रूज चुनाव के नतीजे आने तक कहते रहे कि कि दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी की ही जीत होगी। हालांकि, बाद में उन्होंने माना कि यह उतनी बड़ी लहर नहीं है जितनी मुझे उम्मीद थी।”

बाइडेन के लिए बड़ा झटका

ये चुनाव बाइडेन के लिए ज्यादा बड़ा झटका हैं जिनकी पार्टी ने पारंपरिक रूप से उसका गढ़ मानी जाने वाली सीटें भी गंवा दी हैं। यह चुनाव कांग्रेस पर नियंत्रण के लिए था। हालांकि, ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या रिपब्लिकन पार्टी अब राष्ट्रपति बाइडन के एजेंडे को रोक सकती है, क्योंकि बहुमत किसी को नहीं मिला है।

ट्रम्प के लिए भी आसान नहीं होगी आगे की राह

पहले माना जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप खुद को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर सकते हैं। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के कुछ ऐसे उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है जिनके लिए ट्रंप ने प्रचार किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।