कमला हैरिस के कैंपेन में टैक्स कटौती के एजेंडे पर फोकस, अफोर्डेबल हाउसिंग को भी बढ़ावा देने का वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस इकोनॉमी पर आधारित अपने पहले भाषण में अमेरिका के ज्यादातर लोगों के लिए टैक्स में कटौती करने, खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कृत्रिम बढ़ोतरी को रोकने और अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने का वादा करेंगी। हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस नॉर्थ कैरोलीना रवाना हो रही हैं, जहां वह पहले 100 दिनों के ऑफिस के एजेंडे के बारे में बताएंगी

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 6:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कमला हैरिस का आर्थिक एजेंडा मोटे तौर पर बाइडन के एजेंडे की तर्ज पर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस इकोनॉमी पर आधारित अपने पहले भाषण में अमेरिका के ज्यादातर लोगों के लिए टैक्स में कटौती करने, खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कृत्रिम बढ़ोतरी को रोकने और अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने का वादा करेंगी। हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस नॉर्थ कैरोलीना रवाना हो रही हैं, जहां वह पहले 100 दिनों के ऑफिस के एजेंडे के बारे में बताएंगी।

कमला हैरिस के कैंपेन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि हैरिस अगर सत्ता में आती हैं, तो वह नवजात बच्चों के परिवारों के लिए 6,000 डॉलर के चाइल्ड टैक्स क्रेडिट का ऐलान करेंगी और कई अन्य तरह की टैक्स कटौती भी करेंगी। कैंपेन अधिकारियों के मुताबिक, हैरिस का इरादा टैक्स और टैरिफ के मोर्चे पर अपने प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के उलट रुख अख्तियार करना है। हालांकि, उनके एजेंडे को कॉरपोरेशंस और कांग्रेस से विरोध का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के इसी तरह के प्रस्तावों को पहले खारिज किया जा चुका है।

हैरिस का आर्थिक एजेंडा मोटे तौर पर बाइडन के एजेंडे की तर्ज पर है और इसका मकसद कामकाज लोगों से जुड़े बड़े सेगमेंट को आकर्षित करना है, जो रिपब्लिक पार्टी को बेहतर आर्थिक मैनेजर के तौर पर देखते हैं और ऊंची लागत और अपनी आर्थिक संभावनाओं को लेकर चिंतित रहते हैं। हालांकि, हैरिस की कुछ नीतियां (हाउसिंग और ग्रोसरी भी शामिल) की काफी आलोचना हुई है।


जुलाई में अमेरिका में इनफ्लेशन 3 पर्सेंट से नीचे पहुंच गया। साढ़े तीन साल में पहली बार इनफ्लेशन इस लेवल पर पहुंचा है। हालांकि, ग्रोसरी और कंज्यूमर गुड्स की कीमतें कोरोना के पहले के स्तर पर बनी हुई हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान में मध्य वर्ग के लिए टैक्स कटौती के वादों पर विचार किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।