Get App

अमेरिका के अलबामा में बार के बाहर फायरिंग, 4 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Alabama Mass Shooting: अमेरिका के अलबामा राज्य से एक बड़ी घटना सामना आई है। सूबे के बर्मिंघम में शनिवार देर रात फायरींग हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह गोलीबारी एक बार के बाहर हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2024 पर 12:42 PM
अमेरिका के अलबामा में बार के बाहर फायरिंग, 4 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
अलबामा में बार के बाहर फायरिंग से 4 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिकी राज्य अलबामा के बर्मिंघम के एक बार के बाहर शनिवार रात गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बर्मिंघम के फाइव पॉइंट्स साउथ इलाके में रात 11 बजे के आसपास अंधाधुंध गोलीबारी घटना सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को गोली लगी है। तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं चौथे शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले कई लोग थे। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बीपीडी अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। यहां कई लोगों को गोली मारी गई है। इससे कई लोग हताहत हो सकते हैं। पुलिस की ओर से जांच पड़ताल जारी है। हम मीडिया को पल-पल की अपडेट्स देते रहेंगे। बता दें कि गन वायलेंस आर्काइव के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में अब तक अमेरिका में कम से कम 293 मास शूटिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।

ट्रंप पर हुआ था जानलेवा हमला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें