व्लादिमीर पुतिन को आया हार्ट अटैक, बेडरूम में फर्श पर गिरे मिले रूसी राष्ट्रपति: रिपोर्ट

'जनरल एसवीआर' का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति भवन के गार्ड्स को पुतिन अपने बेडरूम में जमीन पर पड़े मिले थे। इसके बाद डॉक्टरों को तुरंत पुतिन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई थी। टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, पुतिन काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 3:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vladimir Putin को 22 अक्टूबर की शाम उनके निजी अपार्टमेंट में "कार्डियक अरेस्ट" हुआ (File Photo- REUTERS)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को हार्ट अटैक आने का खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुतिन के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके कमरे से कुछ गिरने की आवाजें सुनीं। इसके बाद जब वो अंदर पहुंचे तो उन्हें रूसी राष्ट्रपति जमीन पर पड़े मिले। एक पूर्व रूसी अधिकारी ने अपने टेलीग्राम चैनल General SVR पर इसका दावा किया है। 'जनरल एसवीआर' का हवाला देते हुए मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति भवन के गार्ड्स को पुतिन अपने बेडरूम में जमीन पर पड़े मिले थे। इसके बाद डॉक्टरों को तुरंत पुतिन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई थी। टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, पुतिन काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं।

क्रेमलिन के एक पूर्व अंदरूनी सूत्रों ने सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक पोस्ट में दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रविवार शाम उनके निजी मॉस्को अपार्टमेंट में "कार्डियक अरेस्ट" हुआ। चैनल के बयान के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति के सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें रात करीब 9 बजे बेडरूम के फर्श पर पड़ा हुआ पाया। हालांकि, तुरंत डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया।

ब्रिटिश टैबलॉयड Mirror.co.uk. ने टेलीग्राम चैनल के हवाले से बताया कि पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उनके गार्डों ने उन्हें उनके बेडरूम के फर्श पर गिरा पाया था। टेलीग्राम चैनल ने दावा किया कि पुतिन 'फर्श पर लेटे हुए थे और उनकी आंखें घूम रही थीं।'


General SVR ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "मॉस्को समयानुसार रात लगभग 9 बजे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति पुतिन के कमरे से शोर और गिरने की आवाज सुनी।

रिपोर्ट में कहा गया है, "इसके बाद दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत राष्ट्रपति के बेडरूम में पहुंचे और देखा कि पुतिन बेड के बगल में फर्श पर लेटे हुए थे। उनके पास मेज भी उलटा हुआ था। इससे अदाजा लगाया जा रहा है कि जब राष्ट्रपति गिरे, तो उन्होंने मेज और बर्तनों को पकड़ने की कोशिश की, जिसके कारण शोर हुआ।"

ये भी पढ़ें- Israel-Hamas War: इजराइल पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, 400 से अधिक आतंकी ठिकानों पर हमले,जानें अब तक की 10 बड़ी बातें

ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कथित घटना रविवार शाम (22 अक्टूबर) की है। इसी टेलीग्राम अकाउंट से पहले अटकलें लगाई गई थीं कि पुतिन बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करते हैं। मनीकंट्रोल हिंदी स्वतंत्र रूप से इन दावों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।