Yubari Melon: भारत के आम को फलों का राजा कहा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं। जिसे आप राजा कह सकते हैं। इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। इस फल की जितनी कीमत है, उतने में आपको ढेर सारा सोना मिल सकता है। वहीं इस फल की कीमत के बराबर 15 बुलेट बाइक खरीद सकते हैं। इस फल का नाम युबारी खरबूजा (Yubari Melon) है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये तक है। इस खरबूजे की खेती जापान में की जाती है। जापान में लोग इस फल को खरीद कर गिफ्ट कर देते हैं। इसे ग्रीन हाउस में उगाया जाता है।
कुछ समय पहले दो युबरी खरबूज को नीलाम किया गया था। आधे-आधे किलो के इन खरबूजों के बदले बेचने वाले को बीस लाख मिले थे। कहने का मतलब ये हुआ कि ये एक ऐसा फल है, जिसे सिर्फ अमीर लोग ही खरीद सकते हैं। युबारी खरबूजा हर जगह नहीं उगता है। इस फल को सिर्फ जापान में उगाया जाता है।
बिकता नहीं नीलाम होता है युबारी
ये काफी कम मात्रा में उगाया जाता है। लिहाजा इसे बाहर नहीं भेजा जाता है। ऐसे में ये खरबूज सिर्फ जापान के युबारी शहर में की जाती है। इस कीमती खरबूजे का नाम भी इस शहर के नाम से रखा गया है। इस शहर की जलवायु खरबूजे के लिए बेहतर है। इसे बेचने की मनाही है। इसकी नीलामी की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2021 में इस फल की नीलामी 18 लाख रुपये में हुई थी। वहीं इस साल 20 लाख रुपये में इसकी नीलामी हुई है।
कड़ी मेहनत से होती है खेती
इस फल की खेती में काफी मेहनत पड़ती है। धूप से बचाने के लिए इसे एक विशेष तरह की टोपी से ढका जाता है। जिस फल की आकृति बेहतर रहती है। उसी की नीलामी की जाती है। बाकी फलों को बेकार समझा जाता है।
जिस शहर में इसकी खेती होती है। वहां दिन और रात के तापमान में इसमें काफी अंतर होता है। जानकारों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में जितना अंतर होगा। ये खरबूज भी उतना ही मीठा होगा। हालांकि इसे खरीदते समय ऊपरी जालीदार परत को देखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस खरबूजे पर बनी जाली जितनी महीन होगी। ये उतना ही मीठा होगा।