किसी भी आम आदमी के लिए महंगाई सबसे बड़ी दुश्मन साबित होती है क्योंकि ये धीरे धीरे खर्च करने की शक्ति को खत्म करती जाती है। सभी जानकार इस बात की वकालत करते हैं कि आपके निवेश इस तरह के होने चाहिए जो महंगाई को हरा सकें और वास्तविक और अच्छे रिटर्न दे सकें। अगर आपके रिटर्न बढ़ती महंगाई से ज्यादा रिटर्न नहीं दे पाते हैं तो आप अपनी निवेश रणनीति से खुश नहीं होते हैं। हम ज्यादातर दो लक्ष्यों के लिए पैसा उधार लेते हैं जैसे होम लोन और पर्सनल लोन।
