Get App

4 लाख रुपये महीना कमाता है युवक, फिर भी छोड़ना चाहता है भारत! बताई चौंकाने वाली वजह

हर महीने लाखों रुपये कमाने के बाद भी एक 26 वर्षीय रिमोट कर्मचारी भारत छोड़कर विदेश बसने की तैयारी कर रहा है। उसका कहना है कि फैसला सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि बेहतर जीवन, भविष्य और परिवार के लिए है। उसकी कहानी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 12:27 PM
4 लाख रुपये महीना कमाता है युवक, फिर भी छोड़ना चाहता है भारत! बताई चौंकाने वाली वजह
डैनियल की कहानी ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बेहतर भविष्य के लिए देश बदलना सही फैसला है या नहीं।

अच्छी नौकरी, शानदार कमाई और बड़ी बचत के बावजूद कई युवा बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश जाने का सपना देखते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है एक 26 वर्षीय रिमोट कर्मचारी डैनियल का, जो हर महीने करीब 4 लाख रुपये कमाता है। आर्थिक रूप से मजबूत होने के बाद भी वह भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में बसने की योजना बना रहा है।

डैनियल का कहना है कि उसका फैसला पैसों से ज्यादा जीवन की गुणवत्ता और भविष्य को लेकर है। उसकी सोच पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

4 लाख की सैलरी, फिर भी विदेश जाने की तैयारी

डैनियल ने पर्सनल फाइनेंस कोच अंशुमान शर्मा के शो में बताया कि वह एक विदेशी कंपनी के लिए रिमोट काम करता है और उसकी सैलरी यूरो में आती है। उसकी मासिक आय करीब 4 लाख रुपये है, जबकि खर्च लगभग 1.20 लाख रुपये तक सीमित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें