1 लीटर दूध का ऑर्डर पड़ा 18.5 लाख का, मुंबई की बुजुर्ग महिला का अकाउंट हुआ खाली

मुंबई के वडाला इलाके में रहने वाली 71 वर्षीय महिला ने सोचा कि अब दूध भी ऑनलाइन आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है। लेकिन यही कोशिश उनके लिए भारी पड़ गई। एक लीटर दूध मंगाने की कोशिश में उन्होंने अपनी जिंदगी भर की बचत पूरे 18.5 लाख रुपये गवां दिए

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
Cyber Fraud: मुंबई के वडाला इलाके में रहने वाली 71 वर्षीय महिला ने सोचा कि अब दूध भी ऑनलाइन आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है।

मुंबई के वडाला इलाके में रहने वाली 71 वर्षीय महिला ने सोचा कि अब दूध भी ऑनलाइन आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है। लेकिन यही कोशिश उनके लिए भारी पड़ गई। एक लीटर दूध मंगाने की कोशिश में उन्होंने अपनी जिंदगी भर की बचत पूरे 18.5 लाख रुपये गवां दिए।

लिंक पर क्लिक और ठगी की शुरुआत

चार अगस्त को महिला के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दीपक, दूध कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताया। उसने महिला को एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर क्लिक करके ही दूध का ऑर्डर पूरा हो सकता है। महिला ने जैसे ही लिंक खोला और अपने डिटेल्स डाले, ठग का खेल शुरू हो गया।


फोन पर बात करते-करते जाल में फंसी

ठग ने महिला से फोन पर लगातार बात की और उन्हें निर्देश देता रहा। करीब एक घंटे तक बातचीत के बाद महिला परेशान होकर फोन काट देती हैं। लेकिन अगले ही दिन ठग फिर से कॉल करता है और और भी जानकारी हासिल कर लेता है।

बैंक खाता हुआ खाली

कुछ दिनों बाद महिला जब बैंक पहुंचीं तो उनके होश उड़ गए। एक खाते से 1.7 लाख रुपये निकले हुए थे। जब उन्होंने बाकी दो खातों की जांच कराई, तो पता चला कि वहां भी पैसे गायब थे। तीनों खातों से मिलाकर ठगों ने पूरे 18.5 लाख रुपये उड़ा दिए थे।

मोबाइल हैक कर लिया गया

पुलिस के अनुसार, महिला ने जिस लिंक पर क्लिक किया, उसी से उनका मोबाइल फोन ठगों ने हैक कर लिया था। इसके बाद वे उनके बैंकिंग डिटेल्स तक पहुंच गए और बिना ओटीपी के ही रकम निकालते रहे।

पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच की जा रही है कि ठगों का गिरोह कहां से ऑपरेट कर रहा था और महिला के पैसे कहां ट्रांसफर किए गए। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ऑनलाइन लिंक पर आंख मूंदकर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है। एक लीटर दूध का ऑर्डर करने निकली महिला की पूरी बचत ठगों ने साफ कर दी।

Car Loan: ये 10 बैंक दे रहे सबसे सस्ता कार लोन, EMI और प्रोसेसिंग फीस समेत जानिए पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।