New Rules from 1 March 2025: नए महीने के साथ पैसे से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। ये नियम आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। ये बदलाव आपके घर के खर्च, डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन, एफडी रेट्स, बैंक हॉलिडे, यूपीआई पेमेंट और टैक्स आदि से जुड़े हैं। ये बदलाव आज 1 मार्च 2025 से लागू हो गए हैं। आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में।
1. म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों के लिए नया नॉमिनेशन नियम
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों की नॉमिनेशन प्रोसेस में बदलाव किया है। निवेशक अब अपने म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में 10 लोगों तक को नॉमिनी बना सकते हैं। एकल धारक अकाउंट के लिए नॉमिनी जोड़ना अनिवार्य होगा, ताकि भविष्य में संपत्ति का दावा करना आसान हो। नॉमिनी का जानकारी के साथ पैन, आधार (आखिरी चार अंक) या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर के साथ देना होगा। ज्वाइंट अकाउंट में यदि किसी खातेधारक का निधन हो जाता है, तो संपत्ति बचे हुए अकाउंटहोल्डर के नाम पर अपनेआप ट्रांसफर हो जाएगी।
2. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। आज 1 मार्च को सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपये का इजाफा कर दिया है। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,803 रुपये में मिलेगा, जो फरवरी में 1,797 रुपये था। इसी तरह, कोलकाता में इसका दाम 1,913 रुपये हो गया है, जो फरवरी में 1,907 रुपये था। मुंबई में यह सिलेंडर अब 1,755.50 रुपये में मिलेगा, जबकि फरवरी में इसकी कीमत 1,749.50 रुपये थी।
3. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में होगा बदलाव
RBI के रेपो रेट घटाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने एफडी के इंटरेस्टे रेट घटाना शुरू कर दिया है। साथ ही होम लोन की ब्याज दरों में भी करेक्शन किया है। हाल में ही कई बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में रिवीजन किया है। ये अब आगे मार्च में भी होने की उम्मीद है।
1 मार्च से यूपीआई के जरिए इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट करने का नया नियम लागू हो गया है। इंश्योरेंस-ASBA सुविधा के तहत पॉलिसीधारक अपने बैंक खाते में इंश्योरेंस प्रीमियम का अमाउंट ब्लॉक कर सकते हैं। अगर इंश्योरेंस कंपनी प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है, तो अमाउंट अपने आप कट जाएगा। यदि प्रस्ताव अस्वीकार हो जाता है, तो यह अमाउंट फिर से खाते में अनब्लॉक कर दिया जाएगा।
5. टैक्स में बदलाव और टैक्सपेयर्स को राहत
मार्च 2025 से टैक्स स्लैब और टीडीएस (TDS) की नई सीमा लागू हो सकती है, जिससे टैक्सपेयर्स को राहत मिलेगी। सरकार ने टैक्स ढांचे में बदलाव करने का संकेत दिया है, जिससे मध्यम वर्ग और सैलरीक्लास लोगों को टैक्स में कुछ छूट मिल सकती है।
6. जीएसटी पोर्टल की सुरक्षा होगी मजबूत
GST पोर्टल को अब ज्यादा सुरक्षित बनाया जा रहा है। व्यापारियों को अब मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का पालन करना होगा, जिससे ऑनलाइन जीएसटी प्रोसेस पहले से ज्यादा सेफ हो जाएगा। इसके लिए बिजनेस मालिकों को अपने आईटी सिस्टम को अपडेट करना जरूरी होगा।
7. मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
मार्च में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। बैंक त्योहारों के कारण सात दिन और वीकली छुट्टी के कारण सात दिन बंद रहने वाले हैं। मार्च में 5 रविवार है। मार्च के महीने में होली के त्योहार के कारण ही बैंक 2 दिन के लिए बंद रहेंगे।