1 October 2025: आज से बदल गए हैं ये 15 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर
1 October 2025 New Rules: आज से नया महीना यानी 1 अक्टूबर 2025 शुरू हो चुका है और इसके साथ ही कई बड़े बदलाव भी लागू हो गए हैं। ये बदलाव सीधे आपकी जेब, आपकी बचत और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं
1 October 2025 New Rules: आज से नया महीना यानी 1 अक्टूबर 2025 शुरू हो चुका है और इसके साथ ही कई बड़े बदलाव भी लागू हो गए हैं।
1 October 2025 New Rules: आज से नया महीना यानी 1 अक्टूबर 2025 शुरू हो चुका है और इसके साथ ही कई बड़े बदलाव भी लागू हो गए हैं। ये बदलाव सीधे आपकी जेब, आपकी बचत और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। अगर आपने इन्हें नजरअंदाज किया तो दिक्कत हो सकती है।
1. गैस सिलेंडर के दाम बदले
हर महीने LPG सिलेंडर की कीमतें रिवाइज होती हैं। घरेलू गैस की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है। आज बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को सिलेंडर महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 15 रुपये तक बढ़ा दिया है।
2. रेल टिकट बुकिंग का नया नियम
अब ऑनलाइन रिजर्वेशन खुलते ही पहले 15 मिनट में सिर्फ वही लोग टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है। पहले यह नियम सिर्फ तत्काल टिकट पर लागू था, अब जनरल रिजर्वेशन पर भी लागू होगा।
3. UPI कलेक्ट रिक्वेस्ट बंद
अब आप UPI ऐप पर किसी से डायरेक्ट पैसे मांग नहीं पाएंगे। NPCI ने धोखाधड़ी रोकने के लिए यह फीचर बंद कर दिया है।
4. UPI से बड़ी रकम ट्रांसफर
आज से आप एक बार में UPI से 5 लाख रुपये तक भेज सकते हैं। पहले लिमिट सिर्फ 1 लाख रुपये थी। इससे बिजनेस और बड़ी खरीददारी करने वालों को फायदा होगा।
5. UPI ऑटो-पे सर्विस
अब मोबाइल रिचार्ज, बिजली-पानी के बिल या सब्सक्रिप्शन के लिए UPI पर ऑटो-पे की सर्विस मिलेगी। हर बार पैसे कटने पर नोटिफिकेशन भी आएगा।
6. NPS में न्यूनतम योगदान बढ़ा
नेशनल पेंशन सिस्टम में अब हर महीने कम से कम 1,000 रुपये जमा करने होंगे। पहले यह अमाउंट 500 रुपये थी।
7. NPS का नया टियर सिस्टम
आज से NPS में दो विकल्प मिलेंगे –
Tier-1 : रिटायरमेंट और टैक्स बेनेफिट के साथ।
Tier-2 : लचीला विकल्प, लेकिन टैक्स छूट नहीं।
8. पेंशन स्कीम की फीस
नया PRAN नंबर खोलने पर अब e-PRAN किट के लिए 18 रुपये लगेंगे। NPS Lite ग्राहकों के लिए भी फीस स्ट्रक्चर आसान किया गया है।
9. NPS में 100% इक्विटी का विकल्प
गैर-सरकारी निवेशक चाहें तो पूरी रकम शेयर बाजार (इक्विटी) में लगा सकते हैं। रिटर्न ज्यादा हो सकता है, लेकिन रिस्क भी बढ़ेगा।
10. मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क
अब एक ही PRAN नंबर से आप अलग-अलग CRA की स्कीमें चला सकते हैं। इससे निवेशकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
11. ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती
आज से सभी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सरकार से लाइसेंस लेना जरूरी होगा। रियल मनी गेमिंग में भाग लेने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
12. RBI की बैठक आज
आज आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक है। अगर रेपो रेट घटाया जाता है तो होम और कार लोन की EMI सस्ती हो सकती है।
13. स्मॉल सेविंग स्कीम्स की नई दरें
आज से PPF, SCSS और SSY जैसी छोटी बचत योजनाओं पर नई ब्याज दरें लागू हो गई हैं। सरकार ने हर तिमाही की तरह इस बार भी दरों में बदलाव किया है।
14. अक्टूबर में बैंक की 21 छुट्टियां
त्योहारी सीजन के कारण इस महीने बैंकों की 21 दिन छुट्टियां रहेंगी। गांधी जयंती, दशहरा और दीवाली समेत कई त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे। इसलिए पहले से काम निपटाना बेहतर रहेगा।
15. स्पीड पोस्ट में बदलाव
आज से डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की दरें और सर्विसएं बदल दी हैं। अब ओटीपी आधारित डिलीवरी, ऑनलाइन बुकिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग और SMS नोटिफिकेशन जैसी सर्विसएं मिलेंगी। छात्रों को 10% और नए थोक ग्राहकों को 5% की छूट भी दी जाएगी।