क्या आपके घर के किसी कोने में या अलमारी में आज भी गुलाबी रंग वाला 2000 रुपये का नोट रखा है? तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। ₹2000 के नोटों को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ताजा स्टेटस जारी किया है। 2000 रुपये का ये गुलाबी नोट आज भी पुरी तरह से 'लीगल टेंडर' (इनकी कानूनी मान्यता पूरी तरह बरकरार है) बना हुआ हैं। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर इस बात की जानकारी दी है।
