Get App

पोस्ट ऑफिस के जरिये भी बदले जा सकते हैं 2000 रुपये के नोट, RBI ने बताया तरीका

Rupees 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि 2,000 रुपये के नोट डाकघरों के जरिए भी बदले जा सकते हैं। 2,000 रुपये के नोट वापस करने के लिए आरबीआई दफ्तरों पर लोगों की कतारें लगने की खबरें आ रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2024 पर 2:55 PM
पोस्ट ऑफिस के जरिये भी बदले जा सकते हैं 2000 रुपये के नोट, RBI ने बताया तरीका
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि 2,000 रुपये के नोट डाकघरों के जरिए भी बदले जा सकते हैं।

Rupees 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि 2,000 रुपये के नोट डाकघरों के जरिए भी बदले जा सकते हैं। 2,000 रुपये के नोट वापस करने के लिए आरबीआई दफ्तरों पर लोगों की कतारें लगने की खबरें आ रही हैं। अपनी वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQ) के एक सेट में आरबीआई ने कहा कि लोग किसी भी डाकघर (Post Office) से उसके 19 जारी ऑफिसों में से किसी को भी नोट भेज सकते हैं।

2000 रुपये का नोट कैसे बदलें: डाकघर में 2000 रुपये का नोट बदलें

RBI के सवाल के जवाब में दिये जवाब के मुताबिक लोगों को एक आवेदन पत्र भरना होगा जो ऑनलाइन उपलब्ध है और नोटों को भारतीय डाक (Indian Post) की किसी भी सर्विस से आरबीआई जारी ऑफिस को भेजना होगा। पिछले साल मई में टॉप बैंक ने 2016 में नोटबंदी के बाद पहली बार पेश किए गए 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

इतने नोट आ चुके हैं वापिस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें