SIP Calculator: हर महीने ₹3,000 की SIP लंबे समय में ₹10 लाख का फंड बनाने का रास्ता खोल सकती है। लेकिन यह लक्ष्य कितने समय में पूरा होगा, इसका जवाब निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करेगा। 10%, 12% और 15% सालाना रिटर्न के अलग-अलग अनुमान से समझते हैं कि ₹3,000 की मासिक SIP से ₹10 लाख तक पहुंचने में कितना वक्त लग सकता है।
कितने समय में ₹10 लाख बनेगा?
अगर आप हर महीने ₹3,000 निवेश करते हैं, तो रिटर्न की दर के हिसाब से ₹10 लाख का लक्ष्य करीब 11 से 14 साल में पूरा हो सकता है। अब कैलकुलेशन से समझते हैं कि अलग-अलग रिटर्न पर यह सफर कितना लंबा होगा।
10% सालाना रिटर्न पर ₹3,000 की SIP से ₹10 लाख का फंड तैयार करने में करीब 13 साल 7 महीने लग सकते हैं। इस दौरान आपका कुल निवेश करीब ₹4.92 लाख होगा। बाकी रकम निवेश से मिलने वाले रिटर्न से बनेगी।
अगर सालाना औसत रिटर्न 12% रहता है, तो ₹10 लाख का लक्ष्य करीब 12 साल 7 महीने में पूरा हो सकता है। इस दौरान आप कुल करीब ₹4.54 लाख निवेश करेंगे। करीब ₹5.46 लाख की रकम रिटर्न से बन सकती है।
15% सालाना रिटर्न के अनुमान पर ₹3,000 की SIP से ₹10 लाख करीब 11 साल 5 महीने में बन सकते हैं। इस अवधि में आपका कुल निवेश करीब ₹4.11 लाख होगा। वहीं लगभग ₹5.89 लाख का आपको रिटर्न मिलेगा।
छोटी SIP से बड़ा फंड कैसे?
₹3,000 की मासिक SIP देखने में छोटी रकम लग सकती है। लेकिन लंबे समय तक निवेश जारी रखने पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। यही वजह है कि समय बढ़ने के साथ निवेश से बनने वाला फंड भी तेजी से बढ़ता है।
हालांकि, SIP का रिटर्न मार्केट से जुड़ा रहता है। इसलिए यह बाजार के प्रदर्शन के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।