Get App

रिटायरमेंट प्लानिंग से पहले 5 जरूरी बातें

पैसे से ज्यादा इस बात के लिए रिटायरमेंट की प्लानिंग करनी चाहिए कि आपके जीवन के सुकून के पल कैसे बीतने वाले हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2011 पर 2:41 PM
रिटायरमेंट प्लानिंग से पहले 5 जरूरी बातें

18 जून 2011


hindi.moneycontrol.com


ज्यादातर लोग अपने रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग करते समय उत्साहित नहीं होते क्योंकि इस काम के लिए अलग से कोई इंसेटिव नहीं मिलते हैं। चूंकि इस काम के लिए हमें कोई अतिरिक्त फायदा या फिर हम इस बात के लिए राजी नहीं होते हैं। हालांकि एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि रिटायरमेंट प्लानिंग सिर्फ पैसे के प्रबंध से नहीं जुड़ी है।


पैसे से ज्यादा इस बात के लिए रिटायरमेंट की प्लानिंग करनी चाहिए कि आपके जीवन के सुकून के पल कैसे बीतने वाले हैं।


1. आप अपना खाली समय कैसे बिताने वाले हैं ?
2. आप किन जगहों पर घूमने जाएंगे ?
3. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को आप कैसे सुलझाएंगे ?
4. जो पूंजी आपने इकट्ठी की है, उसे किस के साथ बांटना चाहेंगे ?
5. अंत में आपकी आमदनी का जरिया क्या होगा ?

   
रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए जरूरी टिप्स


समय की योजना बनाएं - बहुत से लोग सेवानिवृत्ति के बाद परेशान हो जाते हैं क्योंकि उन्होंने आने वाले खाली समय के कोई प्लानिंग नहीं की होती है। बहुत जरूरी है कि आप किसी ऐसे काम में खुद को लगाएं जो 8-12 घंटो के लिए आप को व्यस्त रख सके। ये बात सिर्फ घर के लोंगों के साथ ही लागू नहीं होती बल्कि एक होममेकर यानी गृहणी के साथ भी लागू होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें