Get App

वंदेभारत स्लीपर में होगी फर्स्ट AC से लेकर थर्ड एसी! क्या Wi-Fi भी मिलेगा? विजयवाड़ा से लॉन्चिंग पर आया ये अपडेट

भारतीय रेलवे, विजयवाड़ा डिवीजन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का लक्ष्य है कि इन ट्रेनों को दशहरा के समय तक शुरू कर दिया जाए।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 2:09 PM
वंदेभारत स्लीपर में होगी फर्स्ट AC से लेकर थर्ड एसी! क्या Wi-Fi भी मिलेगा? विजयवाड़ा से लॉन्चिंग पर आया ये अपडेट
विजयवाड़ा से शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, फर्स्ट AC से WiFi तक की मिलेगी सुविधा

भारतीय रेलवे, विजयवाड़ा डिवीजन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का लक्ष्य है कि इन ट्रेनों को दशहरा के समय तक शुरू कर दिया जाए। बता दें कि यह कदम मौजूदा वंदे भारत चेयर कार सेवाओं के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा, जो अभी कम दूरी वाले दिन के सफर के लिए चलाई जा रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्लीपर ट्रेनों को खास तौर पर लंबी दूरी और रात भर की यात्राओं के लिए डिजाइन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को गति और आराम दोनों का अनुभव करने का विकल्प मिलेगा। फिलहाल, विजयवाड़ा से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शहर को सिकंदराबाद, चेन्नई और विशाखापत्तनम से जोड़ती हैं और ये सभी चेयर कार फॉर्मेट में चलती हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नई स्लीपर ट्रेनें हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं देंगी, जो अभी इस्तेमाल हो रही बैठने की व्यवस्था से कहीं बेहतर होंगी। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि बेहतर आराम की वजह से लंबी दूरी के ज्यादा यात्री आम रात वाली ट्रेनों को छोड़कर सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत नेटवर्क की ओर आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्लीपर ट्रेनों में फर्स्ट AC, सेकंड AC और थर्ड AC कोच होंगे, जिनमें प्रीमियम इंटीरियर लगा होगा। यात्रियों को LED लाइटिंग, साउंडप्रूफ केबिन, WiFi कनेक्टिविटी, चार्जिंग पॉइंट और ऑटोमैटिक दरवाजें जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इन सुविधाओं का मकसद स्लीपर यात्रा के अनुभव को ग्लोबल स्टैंडर्ड के बराबर लाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें