GST On Mango Drinks: केंद्र सरकार मैंगो ड्रिंक पर GST को उसमें मौजूद नेचुरल आम के पल्प के अमाउंट से जोड़ने पर विचार कर रही है। इस प्रपोजल के तहत 22-25% या उससे अधिक असली आम का पल्प वाले पेय पर 5% GST की रियायती दर जारी रह सकती है। इसका मकसद तोतापुरी आम की मांग बढ़ाकर किसानों को बेहतर दाम दिलाना और लोगों को बेहतर क्वालिटी वाले मैंगो ड्रिंक उपलब्ध कराना है।
