दिल्ली में पिंक सहेली कार्ड के लिए बने 50 सेंटर, महिलाएं यहां से ले सकती हैं कार्ड

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए शुरू किए गए पिंक सहेली कार्ड के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए राजधानी में करीब 50 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए शुरू किए गए पिंक सहेली कार्ड के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए राजधानी में करीब 50 केंद्र बनाए हैं।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए शुरू किए गए पिंक सहेली कार्ड के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए राजधानी में करीब 50 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। यह पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को लॉन्च किया था। यह कार्ड वन नेशन, वन कार्ड पहल के तहत जारी किया गया है। इसके जरिए पात्र महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। साथ ही, इसी एक स्मार्ट कार्ड से मेट्रो और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं में भी सफर किया जा सकेगा।

कार्ड बनवाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट (DM) और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) कार्यालयों के अलावा कुछ दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) डिपो को केंद्र बनाया गया है। सभी 50 केंद्रों पर रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्ड जारी किए जाएंगे।

हर पिंक कार्ड को लाभार्थी के मोबाइल नंबर और आधार से जोड़ा जाएगा। इससे उम्र, लिंग और दिल्ली निवासी होने की पुष्टि की जाएगी। यह कार्ड मौजूदा कागजी पिंक टिकट की जगह लेगा। इससे यात्रा टच-फ्री और डिजिटल हो जाएगी। यात्राओं का रिकॉर्ड भी डिजिटल रहेगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।


इस कार्ड से दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) में इसी कार्ड का इस्तेमाल भुगतान के लिए किया जा सकेगा। यानी एक ही कार्ड से अलग-अलग ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सफर आसान होगा।

इस योजना के तहत तीन तरह के कार्ड जारी किए जाएंगे। पिंक कार्ड पात्र महिलाओं के लिए, ब्लू कार्ड सामान्य यात्रियों के लिए और ऑरेंज कार्ड मासिक पास लेने वालों के लिए होगा। फिलहाल पहले चरण में पिंक और ब्लू कार्ड जारी किए जा रहे हैं। ऑरेंज कार्ड बाद में शुरू किया जाएगा।

सरकार ने पिंक कार्ड पूरी तरह मुफ्त देने का फैसला किया है। कार्ड जारी करने की जिम्मेदारी हिंदोन मर्केंटाइल लिमिटेड (MufinPay) और एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को दी गई है। महिलाओं की मदद के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया है, जहां हिंदी में गाइड उपलब्ध है।

Gold-Silver ETF: मैंने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश किया था? इसे बेचने पर हुए मुनाफे पर कितना टैक्स लगेगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।