EPFO: एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) फिस्कल ईयर 2021 के लिए PF का ब्याज अकाउंट में दिवाली तक ट्रांसफर करसकता है। देश के 6 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स PF के ब्याज का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि सरकार की तरफ से जब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खातों में महंगाई भत्ता आएगा और उसी वक्त EPFO ब्याज भी खातों में ट्रांसफर करने वाला है।
