Get App

Bajaj Auto Share Price: गिरते बाजार में भी रॉकेट बना बजाज ऑटो का शेयर, जोरदार तिमाही नतीजों से बाजार खुश

Bajaj Auto Share Price: ब्रोकरेज फर्मों की जून तिमाही के नतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयरों पर पॉजिटिव राय है। उनका कहना है कि कमोडिटी कॉस्ट बढ़ने के बावजूद बजाज ऑटो का प्रदर्शन जून तिमाही में शानदार रहा। बजाज ऑटो का प्रदर्शन निर्यात के मोर्चे पर भी अच्छा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 22, 2026 पर 11:41 AM
Bajaj Auto Share Price: गिरते बाजार में भी रॉकेट बना बजाज ऑटो का शेयर, जोरदार तिमाही नतीजों से बाजार खुश
बजाज ऑटो का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में साल दर साल आधार पर 45.9 फीसदी बढ़कर 3,225.63 करोड़ रुपये रहा।

Bajaj Auto Share Price: बजाज ऑटो के शेयरों में 22 जुलाई को जबर्दस्त तेजी दिखी। सुबह में शेयर मजबूत खुले। उसके बाद 4 फीसदी तक उछल गए। 11 बजे शेयर का प्राइस 3.91 फीसदी चढ़कर 10,810 रुपये चल रहा था। इससे यह निफ्टी 50 का सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर बन गया। शेयरों में तेजी की वजह कंपनी के जून तिमाही के नतीजे हैं। कंपनी ने 21 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। नतीजे बाजार की उम्मीद से बेहतर हैं।

इस साल 13 फीसदी चढ़ा है बजाज ऑटो का शेयर 

Bajaj Auto का शेयर 21 जुलाई को नतीजों के बाद गिरा था। हालांकि, 2026 में यह स्टॉक 13 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी 50 में 7.5 फीसदी गिरावट आई है। बजाज ऑटो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.91 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। खास बात यह है कि 22 जुलाई को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट के बावजूद बजाट ऑटो के शेयरों में तेजी दिखी।

ब्रोकरेज फर्मों को आगे भी प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें