Get App

7th Pay Commission: सरकार की बड़ी घोषणा, 16 लाख कर्मचाारियों की बढ़ी सैलरी

7th Pay Commission: तमिलनाडु सरकार ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। 7वें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार ने शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनरों सहित सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) की दर में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2023 पर 1:13 PM
7th Pay Commission: सरकार की बड़ी घोषणा, 16 लाख कर्मचाारियों की बढ़ी सैलरी
7th Pay Commission: तमिलनाडु सरकार ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है।

7th Pay Commission: तमिलनाडु सरकार ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। 7वें वेतन आयोग के तहत राज्य सरकार ने शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनरों सहित सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) की दर में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। ये नई दरें 1 अप्रैल 2023 से मानी जाएगी। सरकार के इस फैसले से राज्य के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। सरकार के डीए बढ़ाने से सरकारी खजाने पर 2,366.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

कर्मचारी लगातार कर रहे थे मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लगातार अनुरोध पर विचार करते हुए 1 अप्रैल से बढ़ोतरी को लागू करने का आदेश दिया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 1 जनवरी, 2023 से अपने कर्मचारियों के लिए डीए और अपने पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। यह निर्णय यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात लिया। डीए और डीआर में बढ़ोतरी से राज्य में 16.35 लाख कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

इन राज्यों ने भी बढ़ाया है डीआर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें