Get App

7th Pay Commission: जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है ज्यादा सैलरी, जानिए कितना होगा फायदा

कोरोना काल में लंबे समय से इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के DA 28 फीसदी इजाफा होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2021 पर 7:25 PM
7th Pay Commission: जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है ज्यादा सैलरी, जानिए कितना होगा फायदा

7th Pay Commission: कोरोना वायरस महामारी से कई लोगों की नौकरियां चली गईँ। सरकार ने आर्थिक हालात को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) रोक दिया गया था। सरकार ने जनवरी 2020 से महंगाई भत्ता रोक दिया था। यह रोक जून 2021 तक है।

अब जुलाई 2021 में केद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने जा रहा है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ते का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

17 से 28 फीसदी हो सकता है DA  

जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का DA में 4 फीसदी इजाफा हुआ था। इसके बाद दूसरी छमाही (जून 2020) में इसमें 3 फीसदी का इजाफा हुआ। अब जनवरी 2021 में यह चार फीसदी बढ़ा है। इस तरह DA 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी होने से कर्मचारियों को लाभ होगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा होगा।

अभी तक इन 3 किस्तों का पेमेंट नहीं मिला है। हालांकि सरकार ने पिछले साल जनवरी से ही इसमें रोक लगाई हुई है। अगर जुलाई में DA और DR बहाल होता है तो इसका फायदा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को होगा। इससे करीब 58 लाख पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा। 

क्या है महंगाई भत्ता?

बता दें कि महंगाई भत्ता वेतन का एक हिस्सा है। यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी का एक निश्चित फीसदी होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें