7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आखिरकार अच्छी खबर है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 1 जुलाई, 2021 से बढ़ने जा रहा है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आखिरकार अच्छी खबर है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 1 जुलाई, 2021 से बढ़ने जा रहा है।
मौजूदा समय में महंगाई भत्ता 17 फीसदी है, जो कि बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगा। जिससे कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि उनकी तीन पेंडिंग किस्तों का पैसा दिया जाएगा। पिछले साल से कर्मचारियों का DA फ्रीज कर दिया गया था।
डेढ़ साल बाद बढ़ेगी सैलरी
केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से DA बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। डेढ़ साल से उनका DA Freeze चल रहा है। जब भी इन कर्मचारियों का DA बढ़ाया जाएगा तब एक साथ 3 किस्तें रिलीज होंगी। इससे उनकी सैलरी बढ़ जाएगी। कोरोना वायरस महामारी के चलते साल 2020 में सरकार ने DA बढ़ने से रोक दिया था।
कितनी बढ़ेगी सैलरी
अगर सैलरी की चर्चा की जाए तो बता दें पे-मैट्रिक्स के हिसाब से न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है। इसमें 15 फीसदी महंगाई भत्ता जुड़ने की उम्मीद है। यानी हर महीने 2700 रुपये बढ़ सकते हैं। सालाना सैलरी 32, 00 रुपये बढ़ जाएगी। यह इजाफा DA के रूप में होगा।
हर 6 महीने में होता है रिवाइज
केंद्रीय कर्मचारियों के DA को 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। जून 2021 में इसमें 3 से 4 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। इससे जून 2021 के बाद DA बढ़कर 28 फीसदी होने की उम्मीद है। मौजूदा समय में कर्मचारियों और पेंशनरों को अलग-अलग DA मिल रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।