7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी। डीए में 4% बढ़ोतरी से अब यह बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। हालांकि केंद्र सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई से भत्तों में रिवीजन करती है, लेकिन आम तौर पर इस फैसले की घोषणा मार्च और सितंबर-अक्टूबर के आसपास की जाती है।
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत क्या है?
महंगाई भत्ता अर्थव्यवस्था में महंगाई में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए कर्मचारियों को उनके वेतन के हिस्से के रूप में दिये जाने वाली पैसा है। जब भी मुद्रास्फीति बढ़ती है, तो यह कैश की वैल्यू को कम कर देती है। महंगाई बढ़ने का असर कर्मचारियों की खरीदने की कैपेसिटी को कम कर देता है।
7वें वेतन आयोग के तहत डीए बढ़ोतरी की कैलकुलेशन कैसे की जाती है?
केंद्र सरकार ने 2006 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए और डीआर कैलकुलेशन के फॉर्मूले को रिवाइज किया था। सरकार अब जून 2022 को खत्मे होने वाले पीरियड के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के 12 महीने के औसत में प्रतिशत बढ़ोतरी के आधार पर डीए कैलकुलेट किया जाता है। AICPI का मतलब अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक है।
4% बढ़ोतरी से कितने कर्मचारियों को होगा फायदा?
डीए बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के लगभग 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। डीए और डीआर दोनों के कारण सरकारी खजाने पर संयुक्त तौर पर 12,857 करोड़ रुपये सालाना का खर्च बढ़ा देगी।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कितनी मिलेगी वेतन में बढ़ोतरी?
सरकार ने 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी की घोषणा की है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में कितनी बढ़ोतरी की संभावना है? अगर किसी की सैलरी 50,000 रुपये प्रति माह है और उसका मूल वेतन 15,000 रुपये है। उन्हें वर्तमान में 6,300 रुपये मिलते हैं, जो मूल वेतन का 42 प्रतिशत है। हालांकि, 4 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारी को 6,900 रुपये प्रति हर महीने मिलेंगे, जो पहले के 6,300 रुपये की तुलना में 600 रुपये ज्यादा है। इसलिए, यदि किसी का वेतन 50,000 रुपये प्रति माह है और मूल वेतन 15,000 रुपये है, तो उसका वेतन 600 रुपये हर महीने बढ़ जाएगा।
मार्च 2023 में पिछली डीए बढ़ोतरी में सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया था।
महंगाई भत्ता या डीए आपके वेतन का हिस्सा है और इसलिए टैक्स आपके स्लैब के अनुसार लगाया जाता है।