Get App

7th Pay Commission: 1 जुलाई को सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी न्यूनतम 8,640 रुपये की बढ़ोतरी, सरकार करेगी ऐलान

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई के महीने में बड़ी खबर मिल सकती है। सरकार जुलाई में एक बार फिर महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार जुलाई में महंगाई भत्ते में इस साल की दूसरी बढ़ोतरी कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2023 पर 6:08 PM
7th Pay Commission: 1 जुलाई को सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी न्यूनतम 8,640 रुपये की बढ़ोतरी, सरकार करेगी ऐलान
7th Pay Commission: केंद्र सरकार 1 जुलाई को बढ़ाएगी सरकारी कर्मचारियों का डीए।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जुलाई के महीने में बड़ी खबर मिल सकती है। सरकार जुलाई में एक बार फिर महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार जुलाई में महंगाई भत्ते में इस साल की दूसरी बढ़ोतरी कर सकती है। अभी सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी है। केंद्र सरकार इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो ये बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम सालना 8,640 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

साल में दूसरी बार जुलाई में बढ़ेगी सैलरी

ऐसी उम्मीद है कि केंद्र सरकार एक बार फिर 4 फीसदी का महंगाई भत्ता 1 जुलाई से बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) की ओर से जारी रिपोर्ट से भी यही नतीजे निकल करहे हैं कि मोदी सरकार जुलाई महीने में एक बार फिर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। AICPI इंडेक्स के आधार पर ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कैलकुलेट किया जाता है।

न्यूनतम 8,640 रुपये बढ़ेगी सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें