7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 3 हफ्तों में मिलेगा प्रमोशन लेटर, सरकार ने किया ऐलान

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग अगले दो से तीन हफ्तों में कर्मचारियों को प्रमोशन दे सकता है। सरकार ने 1 जुलाई 2022 को 8,00 से अधिक कर्मचारियों को प्रमोट किया था

अपडेटेड Jul 27, 2022 पर 5:39 PM
कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग अगले दो से तीन हफ्तों में कर्मचारियों को प्रमोशन दे सकता है।

7th pay commission Employees Promotion Update: सरकारी कर्मचारियों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। सरकार त्योहारों से पहले सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन कर सकती है।कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग अगले दो से तीन हफ्तों में कर्मचारियों को प्रमोशन दे सकता है। सरकार ने 1 जुलाई 2022 को 8,00 से अधिक कर्मचारियों को प्रमोट किया था।

प्रमोशन पर की चर्चा

कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा ग्रुप (A) के अधिकारियों का ग्रुप केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister Jitendra Singh) से मिले और उन्होंने उनसे कर्मचारियों की प्रमोशन के मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि अगले 2 से 3 हफ्तों में कर्मचारियों का प्रमोशन हो जाएगा। ये जानकारी बाद में ट्विट पर भी दी।


 

 

जल्द होगा प्रमोशन

कार्मिक राज्य मंत्री (Minister of State for Personnel) जितेंद्र सिंह ने चर्चा में कर्मचारियों के समुह को आश्वासन दिया की वह कर्मचारियों के प्रमोशन को तेज कर देंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अधिकारियों के प्रमोशन से पहले 18 महीने की ट्रेनिंग का प्रॉविजन भी है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर किया जाएगा। जल्द ही त्योहारों से पहले कर्मचारियों को प्रमोश के लेटर दिये जाएंगे।

8000 कर्मचारियों का जुलाई में हुआ प्रमोशन

सरकार ने 1 जुलाई को 8089 कर्मचारियों का प्रमोशन किया था। इसमें से 4,734 केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) के कर्मचारियों का प्रमोश हुआ था।

Share Market Live: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की फ्लैट शुरुआत, फोकस में L&T, Tata Motors, Maruti Suzuki

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।