Get App

7th Pay Commission: यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली तक 3% का एक और मिलेगा DA

उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Govt) दिवाली तक कर्मचारियों को DA और DR दे सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2021 पर 1:41 PM
7th Pay Commission: यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली तक 3% का एक और मिलेगा DA

सरकार दिपावली तक के कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते (Dearness allowance - DA) व महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) का लाभ दे सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Govt) दिवाली तक कर्मचारियों को DA और DR दे सकती है।

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जुलाई 2021 का DA और DR का पेमेंट यूपी सरकार नवंबर महीने में सरकार कर सकती है। वहीं, केंद्र सरकार DA और DR का पेमेंट सितंबर महीने में कर सकता है।
21000 तक बढ़ जाएगी सैलरी

महंगाई भत्ता (DR) महंगाई राहत (DR) में 11 फीसदी की बढ़ने के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों के वेतन में 4000 से लेकर 21000 रुपये महीने तक की बढ़ोतरी होगी। अगर खबरों की माने तो नवंबर में एक बार फिर DA बढ़ सकता है।

मोदी सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 1 जुलाई से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिससे केंद्र सरकार के 48 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ था। अब DA की नई दर 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गई है।

पहले 17 फीसदी की दर से DA मिल रहा था जो अब 11 फीसदी बढ़कर यानी 28 फीसदी की दर से मिलेगा। केंद्र सरकार नें जनवरी 2020 के लिए DA को 4 फीसदी बढ़ाया था, 3 फीसदी 2020 में और फिर जनवरी 2021 में DA को 4 फीसदी बढाया गया था लेकिन कर्मचारियों को DA पुरानी 17 फीसदी की दर से ही मिल रहा था।

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया जिसके बाद राज्य सरकारों ने भी DA में बढ़ोतरी की। यूपी में जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते का लाभ मिलने पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में और 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। डीए बढ़ने का लाभ कर्मचारियों को जुलाई 2021 से मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें