Credit Cards

7th Pay Commission: केंद्र के बाद इन राज्य सरकारों ने होली से पहले बढ़ाया DA, मार्च के अंत में आएगी बढ़ी सैलरी

7th Pay Commission: होली से पहले केंद्र सरकार और देश के कई राज्य सरकारों ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इस गिनती में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार जैसे कई राज्य शामलि हैं। राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार के डीए 4 फीसदी बढ़ाने के बाद महंगाई भत्ता बढ़ाया है

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
7th Pay Commission: होली से पहले केंद्र सरकार और देश के कई राज्य सरकारों ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

7th Pay Commission: होली से पहले केंद्र सरकार और देश के कई राज्य सरकारों ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इस गिनती में मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बिहार जैसे कई राज्य शामलि हैं। राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार के डीए 4 फीसदी बढ़ाने के बाद महंगाई भत्ता बढ़ाया है। ये राज्य सरकार केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर काम कर रही हैं। यहां उन राज्यो की लिस्ट है जिन्होंने होली से पहले डीए बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने अभी हाल में डीए 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया है। कर्माचरियों को मार्च के अंत में मिलने वाली सैलरी महंगाई भत्ते के साथ 2 महीने का डीए एरियर भी मिलेगा।

मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी कर दी है। अब डीए 46% हो गया। डीए का पेमेंट पिछले साल 1 जुलाई से किया जाएगा। उन्होंने कहा 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक के डीए बकाए का पेमेंट इस साल तीन समान किश्तों जुलाई, अगस्त और सितंबर में किया जाएगा।


छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने सरकारी कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा दिया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। यहां सरकार ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढा दिया है। राज्य सरकार ने DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब यह 46% से बढ़कर 50% हो गया है। महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। डीए  और एरियर मार्च की सैलरी में मिलेगा।

बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। DA 46% से बढ़कर 50% हो गया। इससे बिहार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।

FD Rates: ये बैंक FD पर दे रहा है 9.25 फीसदी का ब्याज, चेक करें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।