7th Pay Commission: देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को आज अच्छी खबर मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार, 28 फरवरी को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें सरकार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इससे पहले उम्मीद थी कि सरकार होली से पहले डीए बढ़ाने की घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब यह फैसला कैबिनेट बैठक में लिया जा सकता है।
