DA Hike 2026: क्या सरकार अगले हफ्ते करेगी डीए बढ़ाने का ऐलान? कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को हर साल महंगाई भत्ता (DA) और डियरनेस रिलीफ (DR) के जरिए राहत मिलती है। इसका मकसद बढ़ती महंगाई के असर को कम करना होता है

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को हर साल महंगाई भत्ता (DA) और डियरनेस रिलीफ (DR) के जरिए राहत मिलती है।

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को हर साल महंगाई भत्ता (DA) और डियरनेस रिलीफ (DR) के जरिए राहत मिलती है। इसका मकसद बढ़ती महंगाई के असर को कम करना होता है। DA का कैलकुलेशन AICPI-IW (महंगाई सूचकांक) के आधार पर की जाती है, जिससे समय-समय पर सैलरी और पेंशन में बदलाव होता रहता है। हस साल सरकार होली से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान करती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। अब उम्मीद है कि सरकार अगले हफ्ते डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकती है।

कब होता है DA बढ़ाने का ऐलान?

सरकार साल में दो बार एक बार जनवरी से लागू और दूसरी बार जुलाई से DA बढ़ाती है । हालांकि इसका ऐलान किसी तय तारीख पर नहीं होता। आमतौर पर यह घोषणा होली या दिवाली के आसपास की जाती है, लेकिन कई बार इसमें देरी भी हो जाती है।


पिछली बार कब बढ़ा था DA

आखिरी बार DA में बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2025 को की गई थी, जो जुलाई 2025 से लागू हुई। उस समय DA बढ़ाकर 58% कर दिया गया था। इससे पहले मार्च 2025 में भी होली के बाद DA का ऐलान किया गया था।

जनवरी 2026 में कितनी बढ़ोतरी संभव

ताजा आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2026 के लिए DA में करीब 2% बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो DA 58% से बढ़कर 60% हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार के आधिकारिक ऐलान के बाद ही तय होगा।

क्यों अहम है यह बढ़ोतरी

DA और DR सीधे कर्मचारियों और पेंशनरों की आय से जुड़े होते हैं। इसमें थोड़ी सी बढ़ोतरी भी उनकी मासिक आमदनी पर असर डालती है और महंगाई से राहत देती है।

कब तक हो सकता है ऐलान

पिछले ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत तक DA बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। कुल मिलाकर, कर्मचारियों को फिलहाल 2% बढ़ोतरी की उम्मीद है, लेकिन अंतिम फैसला आने तक थोड़ा इंतजार करना होगा।

Stock Markets: क्या यह सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका है या अभी निवेश करना रिस्की है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।