कर्नाटक सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता

7th Pay Commission DA Hike: कल यूपी सरकार के डीए बढ़ाने के बाद आज कर्नाटक सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। कर्नाटक सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 38.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 42.5 प्रतिशत करने की मंजूरी दी है

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 6:16 PM
7th Pay Commission DA Hike: कल यूपी सरकार के डीए बढ़ाने के बाद आज कर्नाटर सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

7th Pay Commission DA Hike: कल यूपी सरकार के डीए बढ़ाने के बाद आज कर्नाटक सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। कर्नाटक सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 38.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 42.5 प्रतिशत करने की मंजूरी दी है। लोकसभा चुनावों की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को यह राहत दी है।

सरकार ने बढ़ाया DA

हाल में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया है। इसके बाद कई राज्य सरकारें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि इस रिवीजन से राज्य पर हर साल 1,792.71 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। यह कर्मचारियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


 

 

केंद्र सरकार ने बढ़ाया DA

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर अब 50% तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) भी 4% से बढ़कर 50% हो गई है। बढ़ा हुआ डीए और डीआर 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा है। इससे करीब 49.18 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख केंद्र सरकार के पेंशनर्स को फायदा होगा।

सैलरी का पार्ट होता है DA

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन का एक हिस्सा है। इसलिए जब डीए बढ़ेगा, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों का टेक-होम वेतन भी बढ़ जाएगा। हाल ही में डीए बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन कैसे बढ़ेगा, यह समझने के लिए यहां एक कैलकुलेशन दी गई है।

SBI बैंक करोडों ग्राहकों को दे रहा है 5 स्पेशल योजनाएं, मिलेगा 7.9% का ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।