7th Pay Commission: हरियाणा राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4% बढ़ा DA

7th Pay Commission: हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। दिवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Relief - DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 1:47 PM
Rupees 2000 Note: दो हजार रुपये का नोट बदलने का कल आखिरी दिन है।

7th Pay Commission: हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। दिवाली से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर चलते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Relief - DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद सरकारी कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत हो गया है।

1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा DA

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। राज्य सरकार के इस कदम से हरियाणा के लगभग 3.5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। सीएम खट्टर ने अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर डीए बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने अपनी सरकार के काम और उपलब्धियों के बारे में भी बताया।


ये राज्य भी बढ़ा चुके हैं DA

हरियाणा से पहले ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यों ने दिवाली से पहले अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जहां कुछ राज्यों ने 3% DA बढ़ोतरी की घोषणा की है, वहीं अन्य राज्यों ने अपने कर्मचारियों के लिए 4% DA बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

ये राज्य सरकार कर चुकी है ऐलान

पिछले हफ्ते तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 1 जुलाई 2023 से सरकारी कर्मचारियों के लिए 4% डीए बढ़ोतरी की घोषणा की। सीएम ने बताया कि इससे राज्य के 16 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पिछले हफ्ते राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के साथ डीए और डीआर अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि बढ़ा हुआ पैसा 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। डीए बढ़ोतरी से ओडिशा में 4.5 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया डीए

कर्नाटक राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते को मौजूदा 35 प्रतिशत से रिवाइज कर 38.75 प्रतिशत कर दिया है। इससे राज्य के सरकारी खजाने पर 1,109 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा खर्च आएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।