7th Pay Commission DA Hike: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात सरकार ने को अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की। राज्य सरकार के एक प्रस्ताव में कहा गया है कि इस बढ़ोतरी के साथ गुजरात सरकार के कर्मचारियों का डीए अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। गुजरात सरकार ने यह डीए 1 जुलाई 2023 से बढ़ाया है। यानी, गुजरात सरकार के कर्माचारियों की सैलरी में 8 महीने का डीए एरियर भी आएगा।
सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 8 महीने का एरियर
गुजरात सरकार ने कर्मचारियो की डीए 4 फीसदी बढ़ाया है। अब कर्मचारियों को 42 फीसदी की जगह 46 फीसदी डीए मिलेगा। यह महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। यानी, कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में 8 महीने का डीए एरियर भी मिलेगा। कर्मचारियों को मार्च में बंपर सैलरी मिलने वाली है।
गुजरात के लाखों कर्माचारियों को होगा फायदा
डीए में बढ़ोतरी के फैसले से लगभग 4.45 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और 4.63 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में अपना योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का भी फैसला किया है, जबकि राज्य कर्मचारियों को 10 प्रतिशत का पेमेंट करना होगा।
गुजरात सरकार के कर्मचारी एनपीएस के बजाय पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। ओपीएस के तहत रिटायर सरकारी कर्मचारियों को उनके अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत और डीए पेंशन के रूप में मिलता था।