7th Pay Commission: जनवरी महीने में 3 नहीं सिर्फ 2% बढ़ेगा DA, देखिये पूरा कैलकुलेशन

नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आएगा

अपडेटेड Dec 26, 2021 पर 6:40 PM
7th Pay Commission: जनवरी महीने में 3 नहीं सिर्फ 2% बढ़ेगा DA, देखिये पूरा कैलकुलेशन

7th Pay Commission DA news: नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आएगा। ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी महीने में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ने के जगह 2 फीसदी बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो AICPI अक्टूबर तक के आंकड़े जारी हो चुके हैं और इसमें इंडेक्स 124.9 तक पहुंच गया है। अभी इसमें नवंबर और दिसंबर के आंकड़े जुड़ेंगे। ऐसी उम्मीद है कि यह बढ़कर 127 या 128 तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा अभी यह नहीं मालूम है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगर 2 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो ये 33 फीसदी हो जाएगा। अगर 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो ये बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा। साथ ही अब दिसंबर 2021 के आखिर में केंद्र सरकार के कुछ विभागों में कर्मचारियों प्रमोशन भी दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला हो सकता है। इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा।


इतनी बढ़ सकती है सैलरी

अगर एक्सपर्ट और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जनवरी 2022 तक महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, AICPI के आंकड़ों में सितंबर 2021 तक का डेटा आ चुका है। इसके अनुसार सितंबर 2021 में ही DA बढ़कर 32.81 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुका है। अभी आगे आने वाले महीनों के मुताबिक गणना होना बाकी है। अगर कर्मचारियों का वेतन 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा तो कर्मचारियों का वेतन 40000 रुपये तक बढ़ सकता है।

Capillary Technologies India आईपीओ के जरिए जुटाएगी 850 करोड़ रुपये, फाइल किए ड्राफ्ट पेपर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।