7th Pay Commission: केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को लेकर बड़ा प्लान बना रही है। सरकार अगर इस प्लान को अमल में लाती है तो कर्मचारियों के वेतन (Salary Update) और पेंशन (Pension Update) में बंपर इजाफा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत कर्मचारयों की मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। अभी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 15,000 रुपये है और इस पर पेंशन और पीएफ के लिए अंशदान होता है। ये न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाकर 21,000 रुपये किये जाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसा होने पर पेंशन और पीएफ के लिए कटने वाला पैसा बढ़ जाएगा।
