7th Pay Commission: जुलाई 2025 के बाद सरकारी नौकरी ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों को होगा नुकसान, सरकार ने बदले नियम
7th Pay Commission: जुलाई 2025 के बाद से सरकारी नौकरी ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के लिए सरकार ने नियमों को बदल दिया है। सरकार ने ड्रेस अलाउंस को लेकर बड़ा बदलाव किया है। कम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री ने बताया कि जो लोग जुलाई 2025 के बाद केंद्र सरकार की नौकरी में शामिल होंगे..
7th Pay Commission: जुलाई 2025 के बाद से सरकारी नौकरी ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के लिए सरकार ने नियमों को बदल दिया है।
7th Pay Commission: जुलाई 2025 के बाद से सरकारी नौकरी ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के लिए सरकार ने नियमों को बदल दिया है। सरकार ने ड्रेस अलाउंस को लेकर बड़ा बदलाव किया है। कम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री ने बताया कि जो लोग जुलाई 2025 के बाद केंद्र सरकार की नौकरी में शामिल होंगे, उन्हें पूरा सालाना ड्रेस अलाउंस नहीं मिलेगा। उन्हें यह भत्ता काम के महीनों के हिसाब से दिया जाएगा। यह नियम 7वें वेतन आयोग के तहत लागू किया गया है।
अब नए सरकारी कर्मचारियों को ड्रेस अलाउंस उनके जॉइनिंग की तारीख के हिसाब से मिलेगा। सरकार का ये कदम खर्चों को बैलेंस रखने और नियमों को ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए उठाया गया है।
ड्रेस अलाउंस क्या होता है?
सरकारी कर्मचारियों को उनकी वर्दी या यूनिफॉर्म से जुड़े खर्चों के लिए जो पैसा मिलता है, उसे ड्रेस अलाउंस कहते हैं। इसमें कपड़ों, जूतों, किट, गाउन आदि के लिए पैसा शामिल होता है।
नए नियम क्या कहते हैं?
जो कर्मचारी जुलाई 2025 के बाद नौकरी जॉइन करेंगे, उन्हें ड्रेस अलाउंस महीनों के हिसाब से मिलेगा।
कैसे गिना जाएगा?
ड्रेस अलाउंस इस फॉर्मूले से निकाला जाएगा।
(सालाना ड्रेस अलाउंस ÷ 12) × नौकरी शुरू करने के महीने से अगले साल जून तक के महीने
उदाहरण
अगर कोई कर्मचारी सितंबर 2025 में नौकरी शुरू करता है, तो उसे सितंबर से जून तक = 10 महीने का ड्रेस अलाउंस मिलेगा।
रिटायर होने वालों के लिए क्या नियम है?
जो कर्मचारी दिसंबर तक रिटायर होंगे, उन्हें आधा ड्रेस अलाउंस मिलेगा।
जो दिसंबर के बाद रिटायर होंगे, उन्हें पूरा ड्रेस अलाउंस मिलेगा।
जुलाई 2025 के बाद रिटायर होने वालों के लिए सरकार से और जानकारी का इंतजार है।
किसे कितना ड्रेस अलाउंस मिलता है?
20,000 रुपये सालाना इन्हें मलिता है अलाउंस
आर्मी, एयरफोर्स, नेवी
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF)
कोस्ट गार्ड
10,000 रुपये प्रति साल
दिल्ली पुलिस, अंडमान-निकोबार पुलिस
कस्टम, एक्साइज, नारकोटिक्स
इमिग्रेशन स्टाफ, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स
डिफेंस के नॉन-ऑफिसर स्टाफ
5,000 रुपये सालाना प्रति साल
रेलवे ट्रैकमैन, रनिंग स्टाफ
सरकारी गाड़ी चालक
कैंटीन स्टाफ व अन्य यूनिफॉर्म पहनने वाले कर्मचारी
जरूरी बातें (FAQs)
1. क्या सभी को पूरा ड्रेस अलाउंस मिलेगा?
नहीं, जो जुलाई 2025 के बाद नौकरी जॉइन करेंगे, उन्हें महीनों के हिसाब से मिलेगा।
2. कैलकुलेशन कैसे होगा?
(सालाना अलाउंस ÷ 12) × जॉइनिंग से अगले जून तक के महीने
3. रिटायरमेंट पर क्या नियम है?
दिसंबर तक रिटायर होने पर आधा, और उसके बाद रिटायर होने पर पूरा ड्रेस अलाउंस मिलेगा।