7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को बजट से पहले तीन बड़ी खुशखबरी मोदी सरकार दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में सरकार को सरकारी कर्मचारियों की सैलरी से जुड़े तीन मुद्दों पर फैसला करना है। पहला DA और DR में बढ़ोतरी, दूसरा, फिटमेंट फैक्टर में रिवीजन और तीसरा 18 महीने के डीए एरियर पर फैसला हो सकता है। अगर मोदी सरकार इन तीन मुद्दों पर फैसला करती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है।
