7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों का DA मार्च में बढ़ेगा 4%, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

7th Pay Commission: सरकार अगले महीने यानी मार्च 2024 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA हर महीने लेबर ब्यूरो के जारी इंडस्ट्रियल लेबर के लिए जारी नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है

अपडेटेड Feb 26, 2024 पर 6:27 PM
DA बढ़ने से 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

7th Pay Commission: सरकार अगले महीने यानी मार्च 2024 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में चार फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA हर महीने लेबर ब्यूरो के जारी इंडस्ट्रियल लेबर के लिए जारी नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है।

डीए बढ़कर होगा 50%

डीए में बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के मुताबिक होगी। अक्टूबर 2023 में कैबिनेट ने आखिरी बार सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief) में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उस चार फीसदी बढ़ोतरी के साथ डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया। अब 4 फीसदी बढ़ने से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा।


करीब 1 करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा

डीए बढ़ाने से 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इससे पहले अर्धसैनिक बलों सहित ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B स्तर के अधिकारियों के लिए दिवाली बोनस को सरकार ने मंजूरी दी थी। 2022-2023 के लिए वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस की लिमिट 7,000 रुपये तय की थी।

ऐसे तये होता है डीए

सरकार देश की महंगाई दर के आधार पर डीए बढ़ोतरी का फैसला लेती है। यदि महंगाई अधिक है, तो डीए और बढ़ाया जाएगा। डीए और डीआर बढ़ोतरी फाइनेंशियल ईयर के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के 12 महीने के औसत में प्रतिशत बढ़ोतरी से तय होती है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिसंबर 2023 में घोषणा की थी कि उनकी सरकार नए साल के दिन से अपने सभी कर्मचारियों को डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी देगी।

साल में 2 बार बढ़ता है DA

केंद्र सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। ये हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को रिवाइज किया जाता है। इन फैसलों की घोषणा आमतौर पर मार्च और सितंबर में की जाती है। मार्च में डीए बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को फायदा होगा।

EPFO नहीं क्लीयर कर रहा है हर तीसरा क्लेम! आखिर क्यों रिजेक्ट हो रहे हैं PF क्लेम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।