7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नए साल में डबल फायदा हो सकता है। नए साल में डीए में 4 से 5 फीसदी तक डीए बढ़ सकता है। ऐसा होने पर डीए 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा। अगर डीए 50 फीसदी तक पहुंता है तो सरकार HRA यानी हाउस रेंट अलाउंस में बढ़ा सकती है। एचआरए में बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों के वेतन में उनके हाथ आने वाली सैलरी बढ़ जाएगी। सरकारी कर्मचारी जिस शहर में काम करते हैं, उसके आधार पर एचआरए दिया जाता है। हाउस रेंट अलाउंस सैलरी क्लास कर्मचारियों के लिए है जो किराए के मकान में रहते हैं। कर्मचारियों की घर की जरूरत और शहर के आधार पर तीन केटेगरी में बांटा जाता है।
