Get App

7th Pay Commission: जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए हो जाएगा 46%! सैलरी में होगा बंपर इजाफा

7th Pay Commission: अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य केंद्र सरकार का कर्मचारी है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। जुलाई में केंद्र सरकार के कर्मचारी को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत सरकार जुलाई महीने में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) एक बार फिर बढ़ा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2023 पर 10:48 AM
7th Pay Commission: जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए हो जाएगा 46%! सैलरी में होगा बंपर इजाफा
सरकार एक बार फिर 4 फीसदी का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।

7th Pay Commission: अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य केंद्र सरकार का कर्मचारी है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। जुलाई में केंद्र सरकार के कर्मचारी को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 7वें वेतन आयोग के तहत सरकार जुलाई महीने में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) एक बार फिर बढ़ा सकती है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार एक बार फिर 4 फीसदी का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो सकता है।

कर्मचारियों का डीए बढ़कर होगा 46 फीसदी 

आपको बता दें कि जब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 34 फीसदी था, तब सरकार ने पहली बार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाले डीए को बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया और अब एक बार फिर सरकार ने कर्मचारियों के डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। अब एक बार फिर जुलाई में डीए 46 फीसदी करने की उम्मीद है।

AICPI ने जारी की रिपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें