7th Pay Commission नहीं हुआ लागू, तो 1 मार्च से हड़ताल पर जाएंगे कर्नाटक के सरकारी कर्मचारी

7th Pay Commission: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों ने 7वां वेतन आयोग नहीं लागू करने के कारण हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। अगर राज्य सरकार 1 मार्च तक कर्मचारी संघ की मांगों को नहीं मानती, तो कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने सरकार को 1 मार्च 2023 तक का समय दिया है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
7th Pay Commission: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों ने 7वां वेतन आयोग नहीं लागू करने के कारण हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

7th Pay Commission: कर्नाटक राज्य के कर्मचारियों ने 7वां वेतन आयोग नहीं लागू करने के कारण हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। अगर राज्य सरकार 1 मार्च तक कर्मचारी संघ की मांगों को नहीं मानती, तो कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। कर्मचारियों के मुताबिक उन्होंने सरकार को 1 मार्च 2023 तक का समय दिया है, अगर तब तक उनकी मांग नहीं मानी गई तो राज्य में एक मार्च से सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

1 मार्च से जाएंगे हड़ताल पर

संघ के अध्यक्ष सी एस शदाक्षरी ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों ने 1 मार्च से ड्यूटी पर नहीं जाने और राज्य भर में विरोध शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, राज्य सरकार को 1 मार्च तक समय पहले दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सरकारी कर्मचारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। सीएम बोम्मई के 7वां वेतन आयोग नहीं लागू करने के कारण कई कर्मचारी नाराज है।


कर्मचारी करेंगे विरोध प्रदर्शन

शदाक्षरी ने बताया कि सरकारी कर्मचारी स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों और अन्य संस्थानों में काम पर नहीं जाएंगे और इस तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि विरोध तभी वापस लिया जाएगा जब सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को राज्य में लागू कर देगी। या इसे लागू करने के लिए आदेश पास करेगी। वरना कर्मचारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Technical View : निफ्टी में दिखी 8 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट, जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 27, 2023 9:09 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।