केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (CGHS) की फीस बढ़ा दी है। सरकारी कर्मचारी CGHS के तहत रियायती दरों पर अपना इलाज कराते हैं। इलाज के अलावा सीजीएचएस के तहत कम दरों पर अस्पताल में कमरा, कुछ प्राइवेट अस्पताल में रियायती दरों पर इलाज आदि करा सकते हैं। सीजीएचएस केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और चुनिंदा लाभार्थी ग्रुप के साथ आश्रितों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा देता है।
