7th Pay Commission: मार्च में कर्मचारियों की लगेगी लॉटरी, सैलरी में 4% बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही उनके वेतन के बारे में एक अच्छी खबर मिल सकती है। अगर क्योंकि मीडिया रिपोर्टों की माने तो केंद्र सरकार मार्च 2024 में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है

अपडेटेड Feb 23, 2024 पर 5:41 PM
केंद्र सरकार मार्च 2024 में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही उनके वेतन के बारे में एक अच्छी खबर मिल सकती है। अगर क्योंकि मीडिया रिपोर्टों की माने तो केंद्र सरकार मार्च 2024 में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगी। डीए और महंगाई राहत (Dearness Relief) में बढ़ोतरी केंद्र सरकार अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा के आधार पर तय करती है।

इंडस्ट्रियल लेबर के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) का 12 महीने का औसत 392.83 रहा। इसके मुताबिक डीए मूल वेतन का 50.26 फीसदी आ रहा है। डीए सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि डीआर पेंशनर्स को दिया जाता है. डीए और डीआर में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है - जनवरी और जुलाई। अक्टूबर 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में DA 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया था। मौजूदा महंगाई दर को देखते हुए अगली डीए बढ़ोतरी 4 फीसदी होने की उम्मीद है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी हैं। आगामी डीए बढ़ोतरी के बाद इन कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।


केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए फॉर्मूला:

महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई (आधार वर्ष 2001=100) का औसत -115.76)/115.76) *100

AICPI का मतलब अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक है।

सार्वजनिक क्षेत्र (केंद्र सरकार) के कर्मचारियों के लिए फॉर्मूला:

महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 3 महीनों के लिए एआईसीपीआई (आधार वर्ष 2016=100) का औसत -126.33)/126.33) *100

सरकार लाएगी 8th Pay Commission! आम चुनावों से पहले कही ये बड़ी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।