Get App

7th Pay Commission: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानें अक्टूबर में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2021 पर 7:45 PM
7th Pay Commission: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानें अक्टूबर में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने आज कैबिनट मीटिंग में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला ले लिया है। डीए के साथ पेंशनभोगियों के महंगाई राहत यानी DR में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। DA और DR में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू मानी जाएगी।

31 फीसदी हो गया है मंहगाई भत्ता

अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गया है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि DA और DR के रेट को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स में बढ़ोतरी के आधार पर किया गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA और DR 1 जुलाई 2021 से 3% की बढ़ोतरी करके 31% कर दिया गया है। इससे 47 लाख 14 हजार केंद्र सरकार के कर्मचारी और 68 लाख 62 हजार पेंशनर को फायदा होगा।

इतना होगा इजाफा – जानें पूरा कैलकुलेशन

मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलेरी 18,000 रुपये है। उन्हें अभी 5030 रुपये DA मिल रहा है। अभी DA बेसिक सैलेरी का 28 फीसदी है। अब इसमें 3 फीसदी का इजाफा हो गया है। यानी अब 31 फीसदी की दरस से DA मिलेगा। अब 31 फीसदी के हिसाब से 5,580 रुपये मिलेंगे। यानी कर्मचारियों का 18000 रुपये बेसिक वेतन होने पर 540 रुपये का इजाफा DA में होगा। आपका बेसिक वेतन जितना ज्यादा होगा उतना ही DA ज्यादा आएगा। महंगाई भत्ता बेसिक वेतन का 31 फीसदी होगा और उसी के अनुसार बढ़ेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें